केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार खनन माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए वन अधिकार अधिनियम से छेड़छाड़ कर रही है. दुमका में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने ये आरोप लगाया. हेमंत सोरेन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जानकारी मांगे जाने पर राज्य सरकार ने अधूरी जानकारी दी. लिहाजा इस मुद्दे पर जेएमएम चुप नहीं बैठेगा.

हेमंत के मुताबिक कानून के जानकारों से सलाह ली जा रही है और आगे आंदोलन किया जाएगा. राज्य सरकार द्वारा पुनर्विचार याचिका दायर किए जाने के फैसले पर हेमंत ने कहा कि गरीब, शोषित, आदिवासी हित के मुद्दे पर सरकार कुंभकर्णी नींद में सो जाती है. आदिवासियों को बेघर करने का प्रयास किया गया और अब कह रही है कि पुनर्विचार याचिका दायर करेंगे.

राहुल गांधी की रैली को लेकर हेमंत ने कहा कि वैसे तो रैली कांग्रेस की है, लेकिन जेएमएम को भी निमंत्रण मिला है. लेकिन संघर्ष यात्रा को लेकर पार्टी का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित है. इसलिए वह रैली में शरीक नहीं हो पाएंगे. जेएमएम का प्रतिनिधि रैली में शरीक होगा.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours