प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. पीएम हजारीबाग के मटवारी स्थित गांधी मैदान से सूबे को कई सौगात देंगे. साथ ही एक सभा को संबोधित भी करेंगे. पीएम के दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं. सभा स्थल के आस-पास बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

पीएम मोदी का ये पांचवां हजारीबाग दौरा है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हजारीबाद से वे सूबेवासियों को कई सौगात देंगे.

हजारीबाग, पलामू और दुमका मेडिकल कॉलेजों का ऑनलाइन उद्घाटन

हजारीबाग, पलामू और दुमका में पांच सौ बेड के हॉस्पिटल का शिलान्यास

हजारीबाग शहरी पाइपलाइन जलापूर्ति योजना का शिलान्यास

ग्रामीण पाइपलाइन जलापूर्ति योजना का उद्घाटन

हजारीबाग से पटना के लिए ट्रेन का शुभारंभ

विनोबा भावे यूनिवर्सिटी में जनजातीय अध्ययन केन्द्र का शिलान्यास

रामगढ़ में महिला इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन

सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए गिफ्ट मिल्क योजना का शुभारंभ


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours