पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद जवानों के सम्मान में झारखंड के जिला देवघर में रन का आयोजन किया गया. नगर स्टेडियम से शुरू हो कर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए यह रन नगर स्टेडियम में समाप्त हुआ. शहीदों के नाम इस दौड़ के आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया. जिसमें कई युवाओं को सम्मानित किया गया. वहीं शहीद जवानों के सम्मान में लोग एकजुट होगे सड़कों पर दौड़ें.
इस दौड़ के आयोजन के मौके पर बोलते हुए स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि इस आयोजन के जरिये हम प्रधानमंत्री को यह संदेश देना चाहते हैं कि आतंकवाद के सफाए के लिए जो भी कदम उठाए जाएंगे, पूरा देश उनके साथ है.
सांसद निशिकांत दुबे,ने कहा कि जिस तरह लिट्टे जैसे आतंकी संस्था का सफाया कर श्रीलंका में शांति का माहौल कायम हुआ उसी तरह पाकिस्तान जैसे आतंकी देश को काबू में करके आतंकवाद पर अंकुश लगाया जा सकता है.दौड़ में शामिल युवाओं ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दावाद के नारे भा लगाए.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours