झारखंड सरकार के मंत्री सीपी सिंह ने रांची स्थित बीजेपी कार्यालय में 'भारत के मन की बात मोदी के साथ' अभियान की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने अपना एक सुझाव पत्र पीएम के नाम भेजा. मंत्री ने अपने पत्र में पाकिस्तान को सबक सिखाने, देश के अंदर के गद्दारों पर कार्रवाई और अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मांग की.

मंत्री ने कहा कि पिछले 55 महीने में मोदी सरकार ने ढेर सारे काम किये, जो पिछले 55 सालों में नहीं हुआ. फिलहाल जनता तीन एक्शन चाहती है. पहला पाकिस्तान को ऐसी सबक सिखायी जाए कि आने वाली पुश्तें उस जख्म को सहलाती रहे. दूसरा, देश के अंदर के वैसे गद्दार जो आतंकवादियों की मदद करते हैं, उनपर कार्रवाई हो. तीसरा, अयोध्या में राम मंदिर बने.

इस अभियान के तहत बीजेपी ड्रॉप बॉक्स और पर्ची रखेगी. बॉक्स में लोग अपना सुझाव पत्र पीएम के नाम भेजेंगे. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनता का मन टटोलने की ये पार्टी की विशेष कवायद है.



Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours