नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 पर आधारित रैंक और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर करने वाले शहरों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर शहरी क्षेत्र में मिशन की योजनाओं के बेहतर प्रदर्शन के लिए झारखंड को देश का 2nd बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का अवार्ड दिया गया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने झारखंड के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सीपी सिंह के हाथों में यह सम्मान दिया. इस मौके पर विभागीय सचिव अजय कुमार सिंह और मिशन डायरेक्टर अमित कुमार भी मौजूद रहे. इसके साथ ही झारखंड के कई शहरों को अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. इस तरीके से झारखंड को कुल नौ अवॉर्ड भारत सरकार की ओर से दिए गए.

स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में झारखंड को 2nd बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के पुरस्कार मिला तो 25,000 से 50,000 तक की आबादी वाले ईस्ट जोन के शहरों में झारखंड के पाकुड़ को Cleanest सिटी का अवार्ड दिया गया. गंगा के किनारे बसे शहरों में झारखंड के साहिबगंज को देश में 3rd बेस्ट सिटी का अवार्ड दिया गया.
राजमहल को पूरे देश में गंगा के किनारे बसे  शहरों में सफाई के लिए सेकंड बेस्ट सिटी के अवार्ड से सम्मानित किया गया.

वहीं ईस्ट जोन के कैपिटल सिटी में बेस्ट सिटीजन फीडबैक के लिए झारखंड की राजधानी रांची को सम्मानित किया गया है. ईस्ट जोन मेंएसडब्ल्यूएम प्रैक्टिसेस के लिए फुसरो को बेस्ट सिटी का अवॉर्ड दिया गया है तो वहीं ईस्ट जोन में ही 25000 से 50000 के बीच की आबादी वाले शहरों की सूची में चक्रधरपुर को सिटीजन फीडबैक के लिए बेस्ट सिटी का अवार्ड दिया गया.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours