भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे एकदिवसीय मैच को लेकर भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम रांची पहुंची. विराट सेना की झलक पाने को लेकर भारी संख्या में क्रिकेट फैन्स सुबह से ही एयरपोर्ट पर जमे नज़र आए. विराट की टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी एयरपोर्ट को निराश नहीं किया और क्रिकेट प्रेमियों का अभिवादन स्वीकार किया. भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलियन टीम बस से होटल की ओर रवाना हुई जबकि धोनी खुद ड्राइव करते हुए अपनी हमर कार से घर की ओर रवाना हुए. एमएस धोनी जैसे ही अपने कार के पास पहुंचे, फैन्स भी अपने माही के स्वागत में उनकी कार के पास जमा हो गए.
रांचीवासी भी बुधवार को अपने चहेते खिलाड़ियों को देख काफी उत्साहित नज़र आए. सभी एक सुर में टीम इंडिया की जीत की बात कहते दिखे. वहीं एयरपोर्ट से निकल दोनों टीमें रेडिसन होटल पहुंची तो वहां का भी नज़ारा एयरपोर्ट जैसा ही नज़र आया. सैकड़ों की तादाद में फैन्स अपने खिलाड़ियों के दीदार को खड़े नजर आए. वहीं इस मैच को लेकर रांचीवासियों में खासा रोमांच और जोश है. खास तौर से धोनी इन दिनों पूरी परफोर्मेंस में हैं और उनसे रांचीवासियों को कल के मैच में बहुच उम्मीद है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours