झारखंड की लोहरदगा पुलिस को कुडू थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है. शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई कारवाई के बाद पुलिस ने 756 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 32 लाख रुपए बताई जा रही है. इस गांजा के साथ ही चार आरोपियों को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है. यह लोग ट्रक में केबिन बनाकर गांजा ले जाने का काम तस्कर कर रहे थे. गांजा का खेप बिहार के भोजपुर जिले तक पहुंचाया जा रहा था.ट्रक के साथ चल रहे एक बिना नम्बर का स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने पकड़ा है. पुरे मामले में नारकोटिक्स विभाग के द्वारा कारवाई की जा रही है.

इस बरामदगी के बाद इस व्यापार से जुड़े लोगों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में आज छापामारी करने का काम किया गया. नारकोटिक्स विभाग इस व्यवसाय से जुड़े तमाम लोगों के विरुद्ध कारवाई की दिशा में काम कर रही है. देर शाम तक कानूनी कागजी प्रक्रिया कुडू थाना में नारकोटिक्स विभाग के द्वारा चलती रही. स्कॉर्पियों से पुलिस ने 38,410 रुपए भी बरामद करने का काम किया है. बारह चक्का ट्रक के माध्यम से लाखों रुपए का गांजा का व्यापार किया जा रहा था. मामले में पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार यादव, दीनानाथ तिवारी, कमलेश कुमार और राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है. सभी गिरफ्तार आरोपी आरा भोजपुर के रहने वाले हैं.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours