पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेनकापाड़ा पंचायत अंतर्गत केकलामारी गांव में एक घर में  रखे बमों में विस्फोट हो गया. बम विस्फोट के कारण मकान की सीमेंटेड पटिया टूट गईं हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ. बम विस्फोट के कारण गांव में भय का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी बाबू वंशी साव सहित दर्जनों जवान घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन की. पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है.

पुलिस के मुताबिक केकलामारी गांव के यासीन शेख के घर पर रखे तीन दर्जन से अधिक सुतली बम में अचानक विस्फोट हो गया.  इलाके को दहला देने वाले विस्फोट के बाद अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. यासीन सेख के छह पुत्र हैं. यासीन का बड़ा पुत्र मंटू शेख ने ही सुतली बम लाकर रखे थे. आरोप है कि मंटू शख पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के समय कई घटना को अंजाम दे चुका है. पश्चिम बंगाल के विभिन्न थाना में उसपर बूथ कैप्चरिंग के मामले भी दर्ज हैं. मंटू शेख की मां ने पुलिस को बताया कि मेरे पुत्र अखतरुल शेख उर्फ मंटू सेख ने ही बम रखे थे.

अनुमंडल पुलिस अधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व पूरे घर की तलाशी ली गई. इस दौरान एक मास्केट हथियार भी बरामद किया गया. पुलिस ने बम विस्फोट को लेकर तफ्तीश की कि आखिर किन कारणों से बम जमा किए गए थे ? आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान कोई घटना को अंजाम देने की तो तैयारी नहीं थी.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours