रांची , कोडरमा तथा चतरा संसदीय सीट के लिए एक-दो दिनों में अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी इन तीनों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा शीघ्र कर देगी। प्रदेश संगठन ने राष्ट्रीय नेतृत्व को नाम भेज दिया है। उन्होंने भेजे गए नामों का खुलासा नहीं किया। हालांकि, संकेत दिया कि तीनों सीटों पर नया चेहरा होगा।
इससे क्रमश: रामटहल चौधरी, सुनील कुमार सिंह तथा रवींद्र राय का पत्ता कटना तय माना जा रहा है। इसके साथ ही राजद छोड़ भाजपा में शामिल होनेवाली अन्नपूर्णा देवी तथा गिरिनाथ सिंह क्रमश: कोडरमा तथा चतरा का उम्मीदवार होना लगभग तय है। रांची में आदित्य साहू तथा संजय सेठ का नाम सामने आ रहा है। इसके साथ ही गिलुवा ने यह भी कहा कि रांची से सांसद रामटहल चौधरी तथा बोरियो विधायक ताला मरांडी के खिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours