रघुवर कैबिनेट की बैठक में 38 प्रस्तावों पर मुहर लगी. इसमें सबसे महत्वपूर्ण नई बिजली दर पर उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने की घोषणा है. सरकार ने अलग-अलग श्रेणी के उपभोक्ताओं को बढ़ी बिजली दर पर राहत देने की कोशिश की है. इससे पहले गुरुवार को नियामक आयोग ने बिजली दर में बढ़ोतरी की मंजूरी दी. नई दर के तहत एक यूनिट के लिए आम उपभोक्ता को 6 रुपये 25 पैसे देने होंगे. इस पर सरकार की ओर प्रति यूनिट 3 रुपये 90 पैसे की सब्सिडी दी जाएगी.

कैबिनेट ने गोड्डा में न्यू प्रोफेशनल कालेज खोलने के लिए 40 करोड़ 13 लाख रुपये स्वीकृत की है. इसके अलावा विश्वविद्यालयकर्मी को नवीन अंशदायी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा. रांची के सुकरहुटु और दुबलिया में अर्बन ट्रांसपोर्ट सिटी के लिए 97 करोड़ 19 लाख रुपया मंजूर किया गया है. स्कूलों के विलय के बाद पुनर्गठित स्कूलों में 5वीं और 6वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को साइकिल के लिए 3500 रुपये दिये जाएंगे. उग्रवाद प्रभावित जिलों के थानों और फोर्स के लिए विशेष व्यवस्था को मंजूरी दी गई है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours