झारखंड के बोकारो जिले में बदमाशों ने हथियार के बल पर एक सोने चांदी के कारोबारी से 50 हजार की कीमत के जेवरात की लूट कर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना पर सिटी डीएसपी और सिटी डीएसपी मौक पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. वहीं डीएसपी ने जल्द ही अपराधियो की गिरफ्तारी का दावा किया है.
जानकारी के मुताबिक घटना सिटी थाना क्षेत्र के फायर बिग्रेड ऑफिस के पास की है. जहां ज्वेलरी शॉप के मालिक ओमप्रकाश प्रसाद दुकान बंद कर ग्राहक के पुराने सोने व चांदी के जेवरात डिक्की में रखकर बगल के शादी समारोह में शिरकत कर अपने घर लौट रहे थे. घर लौटने के समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यवसायी को हथियार के बल पर रुकने को मजबूर किया और फिर गाड़ी की चाभी मांगी. डरे सहमे व्यवसायी जब गाड़ी की चाभी देकर भागने लगा तो एक अपराधी उसके सर पर हथियार रखकर शोर न करने की बात कही और दूसरे अपराधी ने डिक्की से पुराने जेवरात निकालकर लिए और मौके से फरार हो गए.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. जिस तरह अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है उससे पुलिस को शक है कि कोई जान पहचान वाले ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours