रामगढ़, बोकारो व हज़ारीबाग़ जिला के आतंक का पर्याय बन चुके उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के पांच कुख्यात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मंगलवार को एक प्रेसवार्ता कर रामगढ़ एसपी निधी द्विवेदी ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक पीएलएफआई नक्सलियों के खात्मा को लेकर रामगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पिछले दिनों पीएलएफआई का जोनल कमांडर पुलिस के मुठभेड़ में मारा गया था. जो पीएलएफआई के सदस्य पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं, पुलिस का दावा है कि उन्होंने पिछले दिनों क्षेत्र में घटित निमार्ण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी और नेताओं-ठेकेदारों के अपहरण की वारदातें कुबूल की हैं.
हाल के ही कुछ दिनों में नक्सलियों द्वारा रामगढ़ में लेवी के लिए सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के दर्जनों वाहनों को आग के हवाले किया गया था. कई बड़े राजनेता व ठेकेदार का अपहरण किया गया. इसके साथ नक्सली आतंक से ग्रसित तीन-चार जिलों में उग्रवादियों और पुलिस की मुठभेड़ और पकड़-धकड़ भी जारी हैं. रामगढ़ एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि चमारी डेरा जंगल मे घेराबंदी कर पांच पीएलएफआई के सदस्यों को गिरिफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के पास पांच जिंदा कारतूस, दो कट्टा बरामद किया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours