जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के तहत डेढ़ साल पहले हुए नागाडीह कांड का अभियुक्त जगत मार्डी को आखिरकार जमशेदपुर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दरअसल पुलिस पिछले दो दिनों से ये जांच कर रही थी कि पकड़ा गया आरोपी नागाडीह कांड में फरार असली जगत मार्डी ही है या नहीं. पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जेल भेजने से पहले  पुलिस ने उससे काफी पूछताछ की.  विदित हो  कि पुलिस ने जगत मार्डी समेत 9 अभियुक्तों को फरार घोषित करते हुए एडीजे-13 प्रभाकर सिंह की अदालत में सूचना दी थी. मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी.

गौरतलब है कि बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैलाकर 18 मई 2017 को नागाडीह गांव में उन्मादी भीड़ ने तीन युवकों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इन तीन में से एक मृतक की दादी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घायल दादी की टीएमएच में इलाज के दौरान लगभग एक महीना बाद मौत हो गई थी. इस तरह कुल चार हत्याओं के आरोपियों में प्रमुख जगत हार्डी पिछले डेढ़ साल से पुलिस को आरोपी जगत हार्डी ना होकर खुद को कोई दूसरा जगत मार्डी बताकर भ्रमित कर रहा था. इस तरह वह पुलिस के सामने आकर भी बचा हुआ था. पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours