गोड्डा, सिकटिया के आईटीआई केन्द्र में तैयार किए गए वस्त्र उत्पादन केन्द्र का मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस सेंटर को सीएसआर के तहत उपायुक्त किरण कुमारी पासी की प्रेरणा से अदाणी फाउंडेशन ने तैयार किया है। सिलाई सेंटर में सौ से भी अधिक अत्याधुनिक सिलाई मशीनें लगाई गयी हैं। फीता काटने के बाद मुख्यमंत्री ने पूरे सेंटर का मुआयना भी किया। मुख्यमंत्री के साथ समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, सांसद लक्ष्मण गिलुआ, श्रम मंत्री राज पलिवार, महागामा विधायक अशोक भगत, गोड्डा विधायक अमित मंडल, डिविजनल कमिश्नर संथालपरगना भगवान दास, डीआईजी राजकुमार लकड़ा, गोड्डा उपायुक्त किरण कुमारी पासी, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल तथा जिला प्रशासन के तमाम आलाधिकारी मौजूद थे। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने फूलो-झानो सक्षम आजीविका सखी मंडल की महिलाओं को संबोधित किया। तकरीबन 20 मिनट के अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने महिलाओं का विकास और उनको स्वाबलंबी होने पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने गोड्डा को गुडगांव की तरह विकसित करने का आश्वासन देते हुए कहा कि जिस तरह इंडस्ट्री लगने से जमशेदपुर शहर का विकास हुआ ठीक उसी तरह अदाणी की वजह से गोड्डा विकास की सीढियां चढ़ेगा। अदाणी फाउंडेशन के कामों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएसआर के जरिए गोड्डा का पर्याप्त विकास हो रहा है और आने वाले समय में विकास की रफ्तार और तेज होगी। मुख्यमंत्री ने फूलो-झानो सक्षम आजीविका सखी मंडल की सदस्यों को सुझाव दिया है कि वो संगठित होकर अपना एक व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं जिसमें वो शहर में एक शानदार बुटिक स्थापित कर सिलाई के हुनर को संगठित रोजगार भी कर सकते हैं और उसमें मुख्यमंत्री की तरफ से हर संभव मदद मिलेगी। दरअसल अदाणी फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे अलग-अलग तकरीबन एक दर्जन सिलाई सेंटर में तकरीबन तेरह सौ महिलाएं सिलाई सीख चुकी है। जिला प्रशासन की तरफ से उनके आजीविका के लिए सरकारी स्कूलों के एक लाख पचास हजार बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस तैयार करने का काम दिया है। फिलहाल ये महिलाएं साढ़े तीन लाख ड्रेस तैयार करने का काम कर रही हैं। उनकी जरूरतों को देखते हुए एक अत्याधुनिक पोशाक उत्पादन हब की जरूरत थी जिसे उपायुक्त गोड्डा के दिशा निर्देश में अदाणी स्किल डेवलपमेंट की तरफ से तैयार कराया गया है। महिलाओं को सक्षम बनाने हेतु डिजायन किया गया यह कार्यक्रम झारखंड राज्य में एक अनोखा प्रयोग है।
Home
झारखण्ड
ताज़ा ख़बर
मुख्यमंत्री रघुवर दास के हाथों हुआ फूलो-झानो सक्षम आजीविका सखी मंडल पोशाक उत्पादन हब का उद्घाटन।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)





Post A Comment:
0 comments so far,add yours