दिनांक 4 मार्च दिन सोमवार को रांची स्टेडियम में टिकट काउंटर पर टिकट लेने गई एक महिला एवं उसकी बेटी के साथ वहां पदस्थापित एएसआई के द्वारा मारपीट किया गया ।उसके कपड़े फाड़ दिए गए। घटना बहुत ही शर्मसार करने वाली है। एक महिला भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का टिकट खरीदने जाती है ।आगे की लाइन तोड़कर टिकट मांग रही थी उसका वहां महिला कॉन्स्टेबल ने विरोध किया ।महिला कांस्टेबल से उलझ गई। बाद में उसकी बेटी भी उलझ गई इसके बाद जो घटना घटी वह ज्यादा शर्मसार करने वाली है कि एक एएसआई जो एक मर्द था उसने महिला को पीटा ।उसके कपड़े फाड़ दिए। उसकी बेटी की पिटाई कर दी वहां हजारों की भीड़ थी ।जबकि महिला पुलिस वहां पर थी और अगर ज्यादा जरूरत पड़ रही थी तो और महिला पुलिस को बुलाया भी जा सकता था ।उसको मारा और उसे जिप्सी में बिठा कर थाने ले गए ।जबकि 8 मार्च को महिला दिवस है।महिला दिवस मनाने की तैयारी कर रहे हैं ।महिलाओं का अधिकार ,महिलाओं के साथ जो घटनाएँ घट रही हैं लेकिन एक पुलिस महिला के साथ इस तरह की बदतमीजी करती हो ।उसके साथ मारपीट कर सरे आम घसीट कर थाना ले जाती हो ।और उस पुलिस एएसआई के विरुद्ध अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया जाता है । झारखंड विकास महिला मोर्चा इस घटना की तीव्र भर्त्सना करती है,और रांची जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग करती है कि इस बदतमीज एएसआई को अविलंब निलंबित किया जाए ।इसे नौकरी से बर्खास्त किया जाए ।नहीं तो झारखंड विकास महिला मोर्चा एएसआई के विरुद्घ सभी महिलाओं को इकट्ठा कर पूरे राज्य में आंदोलन करेगी ।सरकार कहती है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ । यहां दूसरी तरफ बेटी को सरेआम दिनदहाड़े हजारों की भीड़ में एक मर्द पुलिस द्वारा पीटा जाता है ।सरकार की कथनी और करनी में फर्क है । बोलती कुछ और करती कुछ और है। झारखंड विकास महिला मोर्चा इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours