झारखंड के सिमडेगा जिले में एक ससुर ने अपनी बहू की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि हमलावर ने महिला की हत्या के दौरान मौके पर मौजूद उसके पति पर भी हमला बोल दिया, जिसमें महिला का पति भी बुरी तरह से जख्मी हो गया. साथ ही महिला को मौत के घाट उतारने के बाद खुद पर भी केरोसिन डाल कर आग लगा ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक जिले के झुमकाटॉड गांव में शुक्रवार शाम महिला के ससुर ने ही अपनी बहू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान महिला का पति भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
हमला करने के बाद आरोपी ससुर ने खुद पर भी केरोसिन डाल कर आग लगा ली. आग से झुलसने के बाद आरोपी ससुर की मौत हो गई. वहीं हमले में घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours