झारखंड की राजधानी रांची में (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) सीपीएम नेता वृंदा करात ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. सीपीएम नेता ने कहा कि केंद्र की सरकार आर्मी और एयर फोर्स को चुनावी प्रचार का मुद्दा बनाकर पाकिस्तान की मीडिया और पाकिस्तानी नेताओं के आरोप को अपने भाषणों से सही साबित कर रहे हैं.
वृंदा करात ने कहा कि 5 साल की नाकामी को छुपाने का काम केंद्र सरकार फौज के काम को पार्टी के काम के रूप में बदल रही है, जो गलत है. वृंदा करात ने कहा कि मोदीजी और अमित शाह आर्मी फोर्स को अपनी पार्टी के अंग के रूप में चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए मुद्दा बना रहे हैं.
सीपीएम नेता वृंदा करात ने कहा कि जो पाकिस्तान कह रहा है कि ये सब चुनाव के मुद्दे हैं, जिसे मोदीजी और अमित शाह अपने भाषणों से उसे सही साबित कर रहे हैं. वो ये सोच रहे हैं कि ये 5 साल जो उन्होंने दुशासन किए हैं, जिसमें उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया, लेकिन अब फौज के काम को अपनी पार्टी के काम के रूप में बदलने के प्रयास कर रहे हैं, जो सरासर गलत है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours