झारखंड में पलामू पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसपी इंद्रजीत महथा के निर्देश पर छतरपुर थाना पुलिस ने हरिहरगंज छतरपुर एनएच 98 से पशु तस्करी के लिए ले जाए जा रहे तीन ट्रक को जब्त किया है. पुलिस ने ट्रकों से करीब 109 पशु बरामद किए हैं. वहीं मौके से 13 पशु तस्कर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

यह पूरी कार्रवाई प्रशिक्षु आईपीएस विनीत कुमार के नेतृत्व में की गई है. मामले की जानकारी देते हुए  प्रशिक्षु आईपीएस विनीत कुमार ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर वाहन चेकिंग शुरू की, जिसमें तीन ट्रकों से मवेशियों को बरामद किया गया. फिलहाल, ट्रकों को जब्त कर सभी पशु तस्करों  को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही अब मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours