उग्रवाद प्रभावित जिलों में शुमार रहे चतरा को केन्द्र की मोदी सरकार ने नई सौगात दी है. चतरा जिला के लोगों को अब पासपोर्ट बनाने के लिये राजधानी रांची का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. चतरा के सांसद सुनील कुमार सिंह ने पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन किया है. गौरतलब है कि चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड मुख्यालय में पासपोर्ट कार्यालय शुरु किया गया है. सांसद सुनील सिंह ने चतरा जिला में करीब 175 सड़क योजनाओं का भी शिलान्यास किया. इस मौके पर सांसद ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार का लाभ चतरा जिला को मिल रहा है. एक तरफ करीब 450 किलोमीटर की सड़कों का जाल बिछेगा तो दूसरी तरफ आधारभूत संरचनाओं का भी तेजी से विकास हो रहा है.
चतरा जिला के सभी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत करीब 93 और ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 82 सड़कों का निर्माण होगा. इससे चतरा जिला के सभी ग्रामीण क्षेत्र अब पक्की सड़कों से जुड़ जाएंगे. चतरा के सांसद सुनील कुमार सिंह ने विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सड़कों का शिलान्यास किया. इस मौके पर सांसद ने बताया कि चतरा जिला ने काफी प्रगति की है. उन्होंने बताया कि भारत सरकार के नीति आयोग ने चतरा जिला को जो रैंकिंग दी है, आनेवाले समय में इस रैंकिंग को बनाए रखा जाएगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours