झारखंड में पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार का शोर थम गया है. पहले चरण में पलामू,चतरा और लोहरदगा सीट के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. 28 अप्रैल को उम्मीदवार घर-घर जाकर वोट मांग सकते हैं. सभा करने या लाउडस्पीकर से प्रचार करने की इजाजत नहीं है.

पहले चरण के चुनाव में कुल 59 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें चतरा में 24, लोहरदगा में 16 और पलामू में 19 उम्मीदवार हैं. तीनों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम एक से अधिक इवीएम में दर्ज होंगे. तीनों क्षेत्रों में चुनावी तैयारी पूरी हो गई है. मतदान दलों को रवाना किया जा रहा है.

तीनों सीटों पर प्रमुख दलों के प्रत्याशी मैदान में हैं. चतरा में बीजेपी उम्मीदवार सांसद सुनील सिंह, कांग्रेस उम्मीदवार मनोज यादव और आरजेडी से सुभाष यादव मैदान में हैं. लोहरदगा में बीजेपी की ओर से केन्द्रीय मंत्री सुदर्शन भगत और कांग्रेस के सुखदेव भगत मैदान में हैं. पलामू में बीजेपी प्रत्य़ाशी वीडी राम और आरजेडी प्रत्याशी घूरन राम चुनावी दंगल में हैं. 2014 के चुनाव में तीनों सीटों पर बीजेपी की जीत दर्ज हुई थी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours