झारखंड के जमशेदपुर में रामनवमी झंडा विसर्जन जुलूस निकालने के दौरान दो अखाड़ों के बीच झड़प हो गई. जिसमें पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार जिले के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र मे रामनवमी झंडा विसर्जन जुलूस मे दो अखाड़ों के लोगों मे आपसी कहासुनी हो गई. बात इतनी बड़ी की देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर तलवार से हमला कर दिया, जिसके बाद वहां जुलूस देखने आए लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया.
वहीं सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी और थाना प्रभारी पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत करवाया गया. घटना के बाद सभी घायलों को आनन-फानन मे टीएमएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया. वही इस घटना में पांच युवक बुरी तरह घायल हुए हैं, जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के कारण दोनों पक्ष आपस में भिड़ थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours