धनबाद सीट पर अपनी जीत पक्की करने के लिए कीर्ति आजाद हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में सोमवार को उन्होंने बोकारो के सेक्टर चार सिटी सेंटर स्थित आवास पहुंचकर पूर्व मंत्री समरेश सिंह का आशीर्वाद लिया. हालांकि पूर्व मंत्री ने कहा कि आपने आने में देर कर दी, मेरा आशीर्वाद बीजेपी प्रत्याशी पीएन सिंह को पहले ही मिल चुका है.
हालांकि समरेश सिंह ने यह जरूर कहा कि उनकी दोनों बहुएं कांग्रेस में हैं. ऐसे में कीर्ति आजाद को भी मेरा आशीर्वाद है. मुलाकात के बाद कीर्ति ने कहा कि वे समरेश सिंह का आर्शीवाद लेने पहुंचे थे. दादा ने आर्शीवाद दिया है और मार्गदर्शन देने की बात कही. धनबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध करने के सवाल पर कीर्ति ने कहा कि जो विरोध कर रहे हैं, वे पार्टी से निष्काषित लोग हैं. पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है.
पूर्व मंत्री समरेश सिंह की दोनों बहुएं परिंदा और स्वेता कांग्रेस पार्टी की नेत्री हैं. समेरश सिंह पहले बीजेपी में थे, फिर जेवीएम में शामिल हुए. पिछली बार उन्होंने निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गये.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours