मंडरो । मंडरो-भगैया मुख्यपथ के पास हरिणकोल पुल के पास बुधवार की अहले सुबह चार बजे चार ट्रकों से नकाबपोश अपराधियों के द्वारा देसी कट्टा का भय दिखाकर करीब डेढ़ लाख रुपए नगद, चालकों के मोबाइल, चार्जर, पर्स व चालको से ट्रक के कागजात आदि लूट लिए थे। इस मामले में मिर्जाचौकी थाना में चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया है । थाना प्रभारी असरफी राम ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के खिलाफ सघन छापामारी की जा रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours