साहिबगंज। शिक्षा विभाग की स्टेट लेवल टीम ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। टीम सबसे पहले बड़ा पचगढ़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंच प्रार्थना सभा का निरीक्षण। टीम में शिक्षा विभाग के अपर सचिव उपेन्द्र कुमार सिन्हा एवं झारखंड शिक्षा परिषद की सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अरुण लता केरकट्टा थीं। निरीक्षण के दौरान डीईओ अर्जुन प्रसाद, रघुनाथ रजक, अंजनी कुमार व प्रधानाचार्य कालू यादव आदि थे। तालझारी। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण शुक्रवार को स्टेट टीम ने किया। मौके पर विद्यालय में छात्राओं को रहने और खाना के मीनू सहित अन्य जानकारी ली । वार्डन को निर्देश दिया गया कि ज्ञान सेतू कार्यक्रम को सुचारु रुप से लागू करें । टीम ने बीडी हाईस्कूल(सकरीलगी), वृंदावन हाईस्कूल, बरहड़वा के एमएस आगलोई विद्यालय का भी निरीक्षण किया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours