बरहड़वा। बरहड़वा पाकुड़ रेल परिपथ  मे डिजल गाड़ी के रैक के एक बोगी की कपलिंग टुट जाने से घंटो ट्रेनों का आवागमण अवरुद्ध हो गया। कपलिंग के टुटने से डिजल मालगाड़ी की रैक दो हिस्सों मे विभक्त हो गई।घटना की सूचना पर कोटालपोखर, गुमानी स्टेशन के एस एम अन्य सहयोगी पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। जहां पता चला कि हावड़ा डिवीजन के गुमानी कोटालपोखर के रेल पोल संख्या 165 के पास डिजल मालगाड़ी की कपलिंग अप ट्रैक पर टुटने से रैक दो हिस्सो मे विभक्त हो गई। फलतः अप ट्रैक की प्रमुख ट्रेने हावड़ा शप्ताब्दी एक्सप्रेस, सियालदह बालुरघाट एक्सप्रेस और हावड़ा राजगीर पसैंजर मुख्य रूप से घंटो तिलभीट्ठा, पाकुड़ जैसे रेलवे स्टेशन पर रोक दी गई।  रामपुरहाट आरपीएफ और हावड़ा डिवीजन के पदाधिकारियों के निर्देश पर ट्रेन को डाउन ट्रेक से पास करवाया जा रहा है। समाचार प्रेषण तक मे डिजल मालगाड़ी को ठीक कर कोटालपोखर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। रेल सूत्रो के अनुसार रैक को कोटालपोखर ले जाकर कपलिंग बदलने का कार्य किया जायेगा।।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours