तालझारी । शुक्रवार को वन रक्षक किस्टोफर सोरेन ने छोटा बाना बाड़ा जंगल से 10 पीस गम्हार की लकड़ी (सिल्ली) जब्त किया है। जब्त लकड़ी को तालझारी वन कार्यालय लाया गया। वनरक्षक ने बताया कि तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाकुडी छोटा बाना पाड़ा के वनक्षेत्र में डयूटी के द्वारा वृक्ष कटा हुआ पाया। रेंजर पी शुक्ला ने बताया कि वन विभाग की ओर से लकड़ी मालिक का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours