पिता रामटहल के बाद बेटे रणधीर चौधरी ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. रणधीर रांची सीट से पिता का टिकट कटने से नाराज चल रहे थे. इसी नाराजगी में उन्होंने पार्टी के साथ-साथ रांची ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद से भी इस्तीफा सौंप दिया है.
इससे पहले गत 10 अप्रैल को टिकट कटने से नाराज निवर्तमान बीजेपी सांसद रामटहल चौधरी ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने यह ऐलान भी किया था कि अब वह रांची सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. रामटहल बतौर निर्दलीय प्रत्याशी मंगलवार को नामांकन करने वाले हैं.
बता दें कि रांची से पांच बार सांसद रहे रामटहल चौधरी का टिकट इस बार काट दिया गया. बीजेपी ने 75 पार उम्र का हवाला देते उनको बिठाकर संजय सेठ को मैदान में उतारा है. संजय सेठ पहली बार संसदीय चुनाव लड़ रहे हैं. रामटहल पहले जनसंघ फिर बीजेपी से लंबे समय से जुड़े रहे. वह जनसंघ के जमाने में कांके से दो बार विधायक रहे.
बता दें कि बीजेपी ने इस बार झारखंड के चार सीटिंग सांसदों का टिकट काट दिया. इनमें गिरिडीह से रवीन्द्र पांडेय, कोडरमा से रवीन्द्र राय, खूंटी से करिया मुंडा और रांची से रामटहल चौधरी शामिल हैं. इनमें से रामटहल चौधरी ने बगावत का रास्ता अपनाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours