राजमहल। अनुमंडलीय अस्पताल के सभागार में प्रभारी उपाधीक्षक डॉ संजय कुमार के द्वारा राजमहल की सहियाओ को एचबीएनसी कीट, मेडिकल कीट तथा नमक जांच किट वितरण किया गया। डॉ कुमार नेउपस्थित सहियाओं को कीट में दी गई दवाइयों की जानकारी देते हुए कहा कि इस कीट में दी गई दवाइयों की सहायता से आपको अपने क्षेत्र के लोगों का प्राथमिक उपचार करने में सहायता मिलेगी तथा किसी भी सहायता व जानकारी के लिए मुझसे संपर्क करेंगे। मौके पर अमित कुमार अब्दुल सत्तार अंसारी रितेश श्रीवास्तव चितरंजन ठाकुर आदि थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours