झारखंड के जिला गोड्डा में चंद पैसे कमाने के लिए सुदूरवर्ती इलाकों में शिक्षा के नाम पर निजी विद्यालय बच्चों की जान भी जोखिम में डाल देते हैं, जिसका एक उदहारण मंगलवार को सुंदर पहाड़ी में देखने को मिला. मदर टेरेसा आवासीय विद्यालय के 21 बच्चे एक साथ लू लगने से बीमार पड़ गए. इतने सारे बच्चों के एक साथ बीमार पड़ने से पूरा महकम मानो हिल सा गया. प्रशासनिक स्तर से भी चिकित्सकों की टीम जांच के लिए भेजी गयी. सभी बच्चों को सुन्दर पहाड़ी अस्पताल से सदर अस्पताल गोड्डा भेजा गया. यहां भी देर रात तक गोड्डा एस डी ओ स्वयं बच्चों की स्थिति का जायजा लेते रहे.

सबसे बड़ी बात तो तब निकलकर आई कि जब बच्चों के परिजनों ने ये आरोप लगाया कि बच्चे के बीमार होने की सूचना विद्यालय प्रबंधन द्वारा नही दी गयी. वहीँ जांच टीम में गए चिकित्सक ने जब स्कूल का मुआयना किया तो उन्होंने भी स्पष्ट शब्दों में कहा कि भवन आवासीय विद्यालय चलाने लायक नही है. बच्चे जमीन पर सोते हैं, कमरे हवादार नहीं हैं, छत टीन के चादरों की हैं जो गर्मी में रहने लायक नहीं है.

वहीं एस डी ओ गोड्डा ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि पहले बच्चे स्वस्थ हो जाएं, ये हमारी प्राथमिकता होगी, उसके बाद ही विद्यालय प्रबंधन की व्यवस्था की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours