झारखंड में दूसरे चरण के लिए आज वोटिंग जारी है. झारखंड के चार लोकसभा संसदीय क्षेत्र रांची, हजारीबाग,कोडरमा और खूंटी के 8834 बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है.मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं इन चारों लोकसभा संसदीय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था में 225 सुरक्षाबलों की कंपनियां तैनात की गई है.मतदान को लेकर वोटर्स में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर वोटिंग शुरू होने से पहले ही मतदाताओं की लम्बी कतार देखने को मिली. वहीं हर बूथ पर पहले वोटर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है.
झारखंड में दूसरे चरण में हो रहे 4 लोकसभा सीटों पर वोटिंग के लिए 44 हजार जवान और पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं. सभी की तैनाती पुलिस मुख्यालय के स्तर से की गई है.शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए नक्सल प्रभावित इलाकों में जहां नक्सलियों और और उग्रवादियों के खिलाफ जवानों को अभियान में लगाया गया है. जरूत जरूरत पड़ने पर हेलीकॉप्टर की मदद भी ली जा सकती है
वहीं अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर सीआरपीएफ और सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है. चार लोकसभा क्षेत्रों में 2440 अति संवेदनशील बूथ,3742 संवेदनशील बूथों को चिन्हित किया गया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से जवानों का मूवमेंट के लिए अलग से प्लान भी तैयार किया गया है. झारखंड में होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के तहत 6 मई को झारखंड के 4 लोकसभा संसदीय क्षेत्र में वोट डाले जा रहे है. मतदान की पूरी सुरक्षा कड़ी निगरानी पल पल की जानकारी मुख्यालय द्वारा ली जा रही है
इन चार लोकसभा संसदीय क्षेत्र में जहां रांची और खूंटी अति नक्सल प्रभावित जिले की श्रेणी में आते हैं. तो वहीं हजारीबाग संवेदनशील और कोडरमा कम संवेदनशील जिला के श्रेणी में आते हैं. अति संवेदनशील बूथों पर सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई है.8834 मतदान केंद्रों पर वोटिंग
रांची, खूंटी, हजारीबाग और कोडरमा लोकसभा सीटों के 8834 बूथों पर सुबह सात बजे से दिन के चार बजे तक वोट डाले जाएगे. के दूसरे चरण में 65 लाख 45 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिसके लिए कुल 8834 मतदान केंद्र बनाए गए है.
जिनमे रांची शहरी क्षेत्र में 967 बूथ और ग्रामीण क्षेत्रों 1409 बूथ, खूंटी के शहरी क्षेत्रों में 83 बूथ, ग्रामीण क्षेत्रों में 1602 बूथ, हजारीबाग के शहरी क्षेत्र में 190 बूथ और ग्रामीण क्षेत्रों में 2088 बूथ और कोडरमा के शहरी क्षेत्रों में 72 बूथ और ग्रामीण क्षेत्रों 2403 बूथ बनाए गए है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours