रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर बेंगलुरु से रांची आने वाले गो एयरवेज के विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया. हादसे के वक्त विमान में 165 यात्री सवार थे. सभी यात्री बाल-बाल बचे. पायलट सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित एप्रोन तक पहुंचाया. यात्रियों के उतरने के बाद विमान की जांच की गई. इसके बाद इंजीनियरों ने विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया. इसी विमान को बेंगलुरु लौटना था. लेकिन रद्द होने के चलते यात्रियों ने जमकर हंगामा मचाया. बाद में शाम को दिल्ली से आने वाली फ्लाइट से बेंगलुरु के यात्रियों के भेजा गया. दिल्ली की फ्लाइट रद्द होने के चलते सांसद सुदर्शन भगत संसद सत्र में हिस्सा लेने नहीं जा पाए. इस खबर को सभी अखबारों ने प्रमुखता से छापा है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours