झारखंड के दुमका जिले में भीड़ ने खस्सी चोरी करने के आरोप में दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि दूसरे युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है. इधर, गंभीर रूप से घायल युवक विजय पंजियारा को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है. वहीं दूसरे घायल युवक राजेश मंडल को पुलिस ने कस्टडी में रखा है. घटना बीते शनिवार को जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैराबनी गांव के पास की है.
फिलहाल, पुलिस मारपीट करने वालों की पहचान करने में जुट गई है. इधर, इस मामले में एसपी वाईएस रमेश ने बताया कि थानेदार को जांच के बाद कार्रवाई का आदेश दिया गया है. विजय हंसडीहा और राजेश जरमुंडी का रहने वाला है.
भागता देखकर लोगों ने युवकों को समझ लिया चोर
पुलिस के मुताबिक विजय पंजियारा और राजेश मंडल रामगढ़ प्रखंड के सुसानिया गांव से खस्सी चोरी कर भाग रहे थे. कड़बिंधा गांव होते हुए दोनों कैराबनी गांव के पास पहुंचे, जिन्हें भागता देख गांव के कुछ युवकों को शक हुए और वे उनसे पूछताछ करने लगे. जानकारी नहीं दे पाने पर भीड़ ने दाेनाें काे चोर समझकर पीटना शुरू कर दिया.
इधर, सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई. विजय को सिर पर चोट लगने के कारण सदर अस्पताल के डाॅ. गुणा केस की सलाह पर उसे धनबाद रेफर किया गया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours