बोकारो में पुलिस ने सेंट बोआ प्रजाति के सांप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. इनके पास से सांप के अंडे भी बरामद किये गये. पुलिस के मुताबिक बरामद सांप की कीमत करोड़ों में है. पुलिस और वन विभाग की टीम आगे की छानबीन में जुटी है.

होटल में ठहरे थे तस्कर 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर चार स्थित आनंदा होटल में सांप तस्कर ठहरे हुए हैं. इसी सूचना पर पुलिस ने होटल के रूम नंबर- 306 में छापेमारी की. कमरे से दो लोगों को गिरफ्तार किया. इनके पास से सेंट बोआ प्रजाति के सांप और उसके अंडे बरामद किये गये.



वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार तस्करों में से एक, सुनील पासवान बिहार के गया का रहने वाला है, जबकि दूसरा मो. शहाबुद्दीन बोकारो के दुग्दा का है. पुलिस और वन विभाग की टीम ने दोनों तस्करों से पूछताछ की. सेक्टर चार थाने के इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने कहा कि वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. वन विभाग के अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि बरामद सांप दुर्लभ प्रजाति के हैं. इसको नेपाल के रास्ते बोकारो लाये जाने की आशंका है.

छानबीन जारी 

पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की छानबीन में जुटी है. ये पता लगाया जा रहा है कि सांप को कहां और किसको बेचा जाना था. तस्करी में और कौन- कौन लोग शामिल हैं. इस सांप को भारत से बाहर थाईलैंड और चीन में बेचा जाता है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours