धनबाद में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. घरों के नलों में पानी आ नहीं रहा, लिहाजा लोग दूर से पानी लाकर जीवन चलाने को विवश हैं. कुसुंडा एरिया-6 में एक हफ्ते बाद जब गुरुवार को सरकारी पानी आया, तो पानी भरने के लिए लोग आपस में भिड़ और एक- दूसरे का खून बहा दिया.
पानी लेने को लेकर दो गुटों में मारपीट
पानी के लिए दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई. इसमें तीन लोगों के सिर फट गये. कुछ लोगों को शरीर के अन्य अंगों पर चोटें आईं. सभी का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है. घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं.
लाठी-डंडे से पिटाई
एक पक्ष का कहना है कि वह रात से ही पानी के लिए लाइन लगा था. लेकिन पानी आने पर दूसरे पक्ष ने पहले पानी लेने की जिद ठान दी. इसी को लेकर विवाद बढ़ा और दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी- डंडे से उनकी पिटाई कर दी.
परिवार के साथ गलत बरताव का आरोप
दूसरा पक्ष का कहना है कि घर के सामने नल होने के कारण अक्सर विरोधी पक्ष के लोग उन्हें पानी लेने नहीं देते हैं. आज भी उनके परिवार के साथ गलत व्यवहार किया गया. जिसको लेकर यह मारपीट हुई.
घायल पीएमसीएच में भर्ती
दोनों पक्षों में से एक दलित और दूसरे सवर्ण जाति से आते हैं. पहले सवर्णों ने दलितों को पीटा. कुछ देर बाद दलितों ने सवर्णों पर हमला बोल दिया. दोनों तरफ से घायल लोगों का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है. दोनों तरफ से थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours