लोहरदगा। लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के टोटो छापर टोली गांव में शुक्रवार की देर शाम अगलगी की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की आग से झुलस कर मौत हो गई। बताया जाता है कि भंडरा थाना क्षेत्र के टोटो छापर टोली बस्ती में सुलेश्वर उरांव के घर मे गैस सिलेंडर लीकेज से आग लग गई। जिससे रामचंद्र उरांव की पुत्री आरूही कुमारी (3 वर्ष) की मौत उसी समय हो गई।
  • लोहरदगा में अगलगी की घटना में घायल दंपति की भी हुई मौत
  • अगलगी की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की हो गई मौत
  • भंडरा थाना क्षेत्र के टोटो छापर टोली गांव की घटना, गांव मे मातम
  • सीओ ने मृतक परिवार को दी पांच हजार की सहयोग राशि
घर में अगलगी की घटना रामचन्द्र उरांव व पत्नी बिरसमुनी उरांव भी पूरी तरह आग के लपेटे में आकर 80 फ़ीसद झुलस गए थे।जिसके बाद बुरी तरह से घायल दंपति को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफ़र कर दिया गया। रिम्स जाने के दौरान रांची के रास्ते इटकी गांव के समीप बिरसमुनी ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद रामचंद्र उरांव ने भी इलाज के दौरान रात में ही अपना दम तोड़ दिया।
अगलगी की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद गांव मे शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि भंडरा थाना क्षेत्र के टोटो छापर टोली गांव के एतवा उरांव के पुत्र सुलेश्वर उर्फ सुनील उरांव के घर में रसोई गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई थी, दूसरी ओर यह बात भी चर्चा में है कि ग्रामीण पेट्रोल के बड़े केन (जार) से छोटे केन में भरने के दौरान अगलगी की घटना हुई, जिसमें रामचंद्र उरांव की पुत्री आरूही की मौत आग से झुलसने के कारण मौक़े पर ही हो गई थी, जबकि इस दुर्घटना में दंपति बुरी तरह से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours