लोकसभा चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पटना में होने वाली है. ये बैठक सुबह 11 बजे से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास 1 अणे मार्ग में शुरू होगी.

जानकारी के मुताबिक जेडीयू के इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन पर ही विचार विमर्श होगा. चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद भी पार्टी की नजरें अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव पर है और इसको लेकर संगठन के विस्तार और मजबूती पर फोकस किया जा सकता है. हाल ही में पार्टी ने 50 लाख नए सदस्य बनाने का फैसला लिया है.

संगठनिक चुनाव पर चर्चा
राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में होने वाली इस बैठक में चुनाव अधिकारी का चयन होगा और पार्टी के सांगठनिक चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा होगी. इसके साथ ही इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. इस बैठक में देश के कई राज्यों से जेडीयू के प्रतिनिधि शामिल होंगे.



झारखंड चुनाव को लेकर फैसला
जानकारी के मुताबिक बैठक में इस बात पर भी चर्चा होगी कि जेडीयू झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ेगा या नहीं. इसका इशारा खुद सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा था. नीतीश ने कहा था कि झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला राष्ट्रीय कार्यकारिणी पर छोड़ दिया गया है. साथ ही झारखंड से आने वाले नेताओं से भी इस मामले में राय ली जाएगी. मालूम हो कि बिहार में जेडीयू के करीब पचास लाख सदस्य हैं जबकि राज्य के बाहर देश भर में जेडीयू के करीब 16 लाख सक्रिय सदस्य हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours