रांची साइबर सेल ने इंस्टाग्राम के जरिए एमेजॉन को हथियार बनाकर साइबर फ्रॉड करने वाले शातिर गिरोह के सदस्यों को दबोचा है. साइबर सेल ने 2 अपराधियों को महाराष्ट्र और एक को रांची से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए शातिर गिरोह के सदस्यों पर सैकड़ों लोगों को शिकार बनाकर करोड़ों रुपए की ठगी करने का आरोप है. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ में जुटी है.
ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए युवा वर्ग को बनाते थे निशाना
ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर सस्ते दामों पर घर बैठे सामान खरीदने की चाहत महंगा पड़ सकता है, क्योंकि इसपर किंग ऑफ डार्कवेब जैसे फेक शॉपिंग के कई साइट्स के लोग नजरें जमाए बैठा है. इसकी बानगी एक बार फिर दिखी है. रांची साइबर सेल ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर इस शातिर साइबर गैंग का पर्दाफाश किया है. सस्ते दरों पर मोबाइल फोन देने का सपना दिखाकर यह गिरोह लोगों को अपने जाल में फंसाता था. खासकर युवा वर्ग इन शातिर साइबर ठगों के निशाने पर होता था.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours