गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र में चल रहे निजी स्कूल हिमालयन अकादमी की एक छात्रा की अश्लील तस्वीर वायरल हो रही है. यह तस्वीर प्रिंसिपल के चेम्बर में ली गई है. उसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. तस्वीर के साथ दो ऑडियो क्लिप भी वायरल हुए हैं. इसमें स्कूल की प्रिंसिपल सुधा कुमारी एवं एक पूर्ववर्ती छात्र की बातचीत दर्ज है. ऑडियो में लड़का ये कह रहा है कि क्या हो रहा है स्कूल में? जवाब में प्रिंसिपल- अब नहीं होगा, कहती सुनाई दे रही हैं. ऑडियो में पूरी बातचीत वायरल तस्वीर को लेकर है.
स्कूल में चल रहा था गंदा खेल
सूत्रों की माने तो इस तरह की बातें स्कूल में पहले भी होती रही हैं. लेकिन मामले को दबा दिया जाता था. सूत्र बताते हैं कि कई अन्य बच्चियों के वस्त्र खुलवाकर तस्वीरें ली गईं और ये तस्वीरें चेयरमैन को भेजा गया. इस प्रकरण में चेयरमैन, स्कूल की प्रिंसिपल एवं एक दाई का हाथ है.
इस स्कूल में लगभग 1200 छात्र- छात्राएं पढ़ते हैं. इनको पढ़ाने के लिए 36 शिक्षक- शिक्षकाएं हैं. स्कूल में पढ़ रहे कुल विद्यार्थियों में छात्राओं में करीब 35 फीसदी हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours