तीन तलाक बिल राज्यसभा मे पारित हो गया हैं ! राज्यसभा मे बिल के समर्थन मे 99 वोट पड़े ! राज्यसभा मे तीन तलाक बिल पास होना भारत के मुस्लिम महिलाओं की बड़ी जीत हैं ! तलाक सम्बन्धी विधेयक
मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के मकसद से लाया गया हैं और इसे किसी राजनीतीक चश्मे से नही देखा जाना चाहिए ! 2017 के बाद 543 ट्रिपल तलाक के मामले भारत से रिपोर्ट की गयी थी ! सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक फैसले मे इस प्रथा पर रोक लगाने के बावजूद तीन तलाक के 229 मामले रिपोर्ट हुई थी ! यह बिल महिलाओं को न्याय दिलाने के मकसद से एवं उनकी गरिमा अधिकारिता एवं लैंगिक समानता को सुनिशिचत करेंगी !
उक्त बातें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मिसफीका हसन ने कहा ! इस बिल से ग्रामीण क्षेत्र के महिलाएं काफी उत्साहित एवं खुश हैं ! इस सम्बन्ध मे झारखंड के पाकुड़ जिले के पाकुड़ सदर प्रखण्ड के मुस्लिम महिला जन प्रतिनिधि एवं मुस्लिम बहने खुलकर सामने आई एवं मोदी सरकार को इस ऐतिहासिक एवं साहसिक पहल के लिए धन्यवाद दिया !
धन्यवाद देने के श्रेणी मे ईलामी पंचायत के मुखिया सह प्रदेश प्रवक्ता मिसफीका हसन, संग्रामपुर पंचायत के उपमुखिया मानवारा वीवी, जिन्नातुन खातून, पंचायत समिति के सदस्य खालिदा वीवी आदि शामिल हैं !




Post A Comment:
0 comments so far,add yours