झारखंड से बीजेपी (BJP) के राज्यसभा सांसद समीर उरांव (Samir Oraon) पर जानलेवा हमले की खबर है. समीर उरांव को टारगेट कर उनकी गाड़ी पर पत्थरबाजी की गई है. अपनी स्कॉर्पियो में जिस जगह पर समीर उरांव बैठे थे, पत्थर ठीक उसी जगह के नीचे लगा है. यह घटना रांची जिले के गढ़गांव के समीप की है.
मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा सांसद समीर उरांव सोमवार को बीजेपी के सदस्यता अभियान से जुड़े एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद गुमला से लौट रहे थे. जैसी ही समीर उरांव की गाड़ी इटकी थाना क्षेत्र के गढ़ गांव के निकल पहुंची वहां एक अज्ञात हमलावर ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंक कर हमला किया.
इस हमले में समीर उरांव के ठीक पीछे गाड़ी की खिड़की के पास जाकर पत्थर लगा. पत्थर के हमले से सांसद बाल बाल बचे. वहां से किसी तरह जान बचाकर भागे सांसद ने आगे पेट्रोल पंप पर शरण ली और एसएसपी को घटना की जानकारी दी.
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीण और एसपी इटकी, थाना पुलिस पहुंच गई. एसपी ने सांसद से मामले की पूरी जानकारी ली. फिलहाल पुलिस अज्ञात हमलावर की तलाश में जुटी है. वहीं सांसद ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले को लेकर इटकी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours