गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के रक्सी गांव में आर्थिक परेशानी के कारण पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली. मृतकों मे पति-पत्नी और दो बच्चियां शामिल हैं. पत्नी और दो बच्चियों की लाश आंगन में मौजूद कुएं से बरामद हुई. जबकि पति का घर में फांसी से लटका शव मिला.

आर्थिक परेशानी झेल रहा था परिवार

घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. पंचायत के मुखिया ने इसकी सूचना धुरकी पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही छानबीन भी की



नगरउंटारी डीएसपी नीरज कुमार ने कहा कि शुरुआती छानबीन में ये घटना आत्महत्या का मामला लगता है. पूरे परिवार ने खुदकुशी कर ली. कारणों को लेकर जांच जारी है.

वहीं गांववालों को कहना है कि शिवकुमार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. ऊपर से पत्नी और बच्चियों की बीमारी के चलते वह और परेशान चल रहा था. घटना के पीछे यह कारण हो सकता है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours