लोहरदगा। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को लोहरदगा में बूथ-सह-शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में 11.45 बजे से राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम तय है। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों को पूरी की जा चुकी है। सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम बिंदुओं की अंतिम समीक्षा की गई है।
भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं और जिला स्तरीय पदाधिकारियों कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समीक्षा करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया है। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी आेपी माथुर, चुनाव सह प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री नन्द किशोर यादव, प्रदेश सह प्रभारी राम विचार नेताम, मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी शामिल होंगे।
जेपी नड्डा रांची से हेलीकॉप्टर से लोहरदगा पहुंचेंगे। लोहरदगा शीला अग्रवाल विद्या मंदिर परिसर में सम्मेलन आयोजित है। जिसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। लोहरदगा में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा के कार्यकर्ताओं का आई कार्ड योजना का भी शुभारंभ करेंगे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours