शौक़त खान धनबाद ब्यूरो रिपोर्ट
धनबाद : कोल इंडिया में सौ प्रतिशत एफडीआई को देने के केन्द्र सरकार के फैसले के विरोध में शुक्रवार को लोदना क्षेत्रीय कार्यालय समेत कोलियरी क्षेत्रो में भिन्न भिन्न संगठन केसमर्थक मजदूरों ने जुलुश निकालकर प्रधानमंत्री और कोयलामंत्री का पुतला जलाया .जयरामपुर और लोदना कोलियरी में बीसीकेयू एवं क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष डिसीकेएस समर्थको ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी किया .मौके पर एक ओर जहां बीसीकेयू के वक्ताओं ने सरकार को कोलइंडिया का निजीकरण करने तथा मजदूरों की लगातार छटनी की साजिश रचने का आरोप लगते हुए देश को आर्थिक गुलामी में धकेलने का आरोप मढ़ा .वही दूसरी तरफ डिसीकेएस समर्थको ने मोदी सरकार का बचाव करते हुए विरोध प्रकट किया .एफडीआई पर लिए गए फैसले पर उत्पन वर्तमान स्थिति के लिए पूर्व की 1994 में की गयी गेट समझौता के लिए कांग्रेसी सरकार को दोषी ठहराया . मौके पर दशरथ पासवान ,रामकृष्णा पासवान ,सुनील पासवान ,सुरेश पासवान ,विजय पासवान ,सुभाष माली ,अजय कुमार देव,ज्ञानेंद्र देव ,रामनाथ गोप ,दयाराम यादव ,इस्माइल मल्लिक ,कनीकलाल राम ,कपील मल्लाह ,कैलाश पासवान ,उज्जवल डे ,भोला प्रसाद ,सुभाष उपाध्याय ,सतेंदर सिंह ,यद्दु पासवान ,नौशाद आलम ,प्रजा पासवान आदि थे .



Post A Comment:
0 comments so far,add yours