कांग्रेस (Congress) की मजबूती के लिए कांग्रेसी ना केवल दुआ मांग रहे हैं बल्कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार से मुक्ति दिलाने के लिए प्रार्थना सभा भी आयोजित किया जा रहा है. राजीव गांधी की 75वीं जयंती (Rajiv Gandhi 75th Birth Anniversary) पर झारखंड कांग्रेस ने अनोखे ढंग से इसे आयोजित कर संगठन की मजबूत करने का संकल्प दोहराया.
अंदरुनी कलह और जनता के बीच अपनी कमजोर स्थिति से दुखी कांग्रेसी अब भगवान की शरण में गुहार लगाने लगे हैं. कुछ ऐसा ही नजारा पूर्व पीएम राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर देखने को मिला. सदभावना दिवस को अनोखे अंदाज में मनाने में जुटे कांग्रेसी ने ना केवल दुआ मांगी बल्कि ईसाई धर्मावलंबियों ने प्रार्थना कर कांग्रेस को मजबुत करने का प्रे किया. वैसे तो यह कार्यक्रम पूर्व पीएम राजीव गांधी के योगदान के उपर आयोजित था मगर उससे पहले सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई. इस सभा में प्रभारी आरपीएन सिंह, आलमगीर आलम, सुबोधकांत सहाय, प्रदीप बलमुचू, सुखदेव भगत सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.
प्रार्थना सभा के बाद इस अवसर पर आयोजित परिचर्चा में राजीव गांधी को युगपुरुष बताते हुए नेताओं ने उनके योगदान को जनता के बीच ले जाने की अपील की. साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर संघर्ष का रास्ते पर चलने का वचन दोहराया.
राजीव गांधी के योगदान को आज पूरा देश याद कर रहा है. मगर जिस दौर से कांग्रेस अभी गुजर रही है वह किसी ने भी नहीं सोचा होगा. ऐसे में कांग्रेसी इस मौके पर भगवान की शरण में गुहार लगाने को विवश हैं कि कहीं उनकी फरियाद ऊपर वाले सुन लें और एक बार फिर पार्टी अपनी पुरानी पहचान जनता के बीच बनाने में सफल हो सके.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours