कोटपा कानून के उलंघन करने वालों पर होगी दण्डात्मक करवाई ......

दंडात्मक करवाई हेतु विशेष नोडल पदाधिकारी किये जायेंगे नमित....

समाहरणालय सहित जिले के सभी सरकारी कार्यालय परिसर को राज्य सरकार के निदेशानुसार  तंबाकू मुक्त परिसर घोषित करने का दिया गया निदेश ....

तम्बाकू उत्पाद के निर्माता, थोक एवं खुदरा विक्रेता नहीं बेच सकेंगे बिना बोर्ड के तम्बाकू उत्पाद*....

शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे को पीली रेखा से रेखांकित करते हुए हटाए जाएंगे तम्बाकू उत्पाद के दुकान ....

जे जे एक्ट के तहत बच्चों और अवयस्कों को तम्बाकू उत्पाद बेचने पर लगेगा 1 लाख तक का जुर्माना और होगी 7 साल तक की सजा.....

शौकत खान धनबाद ब्यूरो 

धनबाद । धनबाद जिला के सभी संबंधित अधिकारियों को तम्बाकू नियंत्रण के गुर सिखाने के लिए  राज्य सरकार की तकनीकी सहयोगी संस्थान सोसिओ इकोनॉमिक एंड एजुकेशनल डेवलोपमेन्ट सोसाइटी (सीड्स) और जिला तम्बाकू नियंत्रण कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में आज उपायुक्त  धनबाद  अमित कुमार,  की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय तम्बाकू निरोधक छापामार दस्ते का प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया |सिविल सर्जन डा0 गोपाल दास ने सभी प्रतिभागियौ का स्वागत किया एवं तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में सभी विभागो को अपनी महत्वपूर्ण योगदान देने का आग्रह किया, ताकि आने वाली युवा पीढी को तम्बाकू के दंश से बचाया जा सके |उपायुक्त  ने बताया कि तम्बाकू के दुष्परिणामों से बच्चों और अवयस्कों को बचाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि स्कूलों में इस कार्यक्रम का संचालन किया जाय और सभी शिक्षण संस्थानों के पास से तम्बाकू उत्पाद की दुकानों को यथाशीघ्र हटाया जाए। इस आदेश के उलंघनकर्ताओं को COTPA, JJ Act सहित विभिन्न धाराओं में दंडित किया जाएगा। उपायुक्त महोदय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने अपने कार्यक्षेत्रों में कोटपा 2003 के विभिन्न धराओं का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला नोडल पदाधिकारी, तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, धनबाद डा0 जफरउल्लाह ने तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत किए गए गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी|
सिड्स के कार्यक्रम समन्वयक श्री  रिम्पल झा ने पावर पॉइंट के माध्यम से NTCP और COTPA के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री झा ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से तम्बाकू नियंत्रण की आवश्यकता पर बल दिया और झारखंड में अब तक किये गए गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। श्री झा ने बताया कि बच्चे व युवा तम्बाकू उद्योग का सबसे सॉफ्ट टारगेट होता है जिन्हें लुभाने के लिए तम्बाकू कंपनी तरह तरह के हथकंडे अख्तियार करती है। उन्होने तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में सभी हितधारकों को अपनी भूमिका निभाने का सुझाव दिया।कार्यशाला के अंत मे स्पेशल नोडल पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था  राकेश कुमार दुबे ने कार्यशाला की अध्यक्षता करने के लिए उपायुक्त महोदय का, तकनीकी सहयोगी संस्था सीड्स के पदाधिकारियों, कार्यशाला में भाग लेने के लिए अन्य सभी पदाधिकारीयो व मिडियाकर्मियो का धन्यवाद ज्ञापन किया। 
विदित हो कि हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संघठन और भारत सरकार द्वारा प्रकाशित GATS 2 के सर्वे में झारखंड में तम्बाकू सेवन करने वालों में कमी आई है, यह आंकड़ा 50.1% से घट कर 38.9% हो गई है । उक्त कार्यशाला में सिविल सर्जन,  अपर समाहर्ता,  अध्यक्ष, जिला नोडल पदाधिकारी तम्बाकू नियंत्रण, जिला तम्बाकू नियंत्रण कोषांग के   जिला सलाहकार  राहुल कुमार वित्त सलाहकार  उमा शंकर मण्डल, सहायक गैर संचारि रोग  लालदेव  सीड्स के राज्य  कार्यक्रम पदाधिकारी  दीपक कुमार , जिला जन संपर्क पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गण तथा सभी थानो के थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours