झामुमो कैसा बदलाव चाहता है। क्या यह बदलाव परिवारवाद,वंशवाद को बढ़ाने केलिए,क्या राज्य को अस्थिर करने केलिए,क्या भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने केलिए,क्या जल जंगल जमीन को लूटने केलिए,क्या वोट बैंक और तुष्टिकरण केलिए,क्या राज्य के शहीदों को अपमानित करने केलिए,क्या लोक तंत्र के मंदिर संसद और विधानसभा को अपमानित करने केलिए,क्या खोखले वायदों केलिए,किसलिए बदलाव यह हेमंत सोरेन को बताना चाहिए।
झारखंड की जनता ही नहीं झामुमो के कार्यकर्ता भी हेमंत सोरेन की नीति और नीयत को समझ चुके हैं।विधान सभा चुनाव में दुमका से हेमंत सोरेन को एवम् लोकसभा चुनाव में गुरुजी को जनता सबक सीखा चुकी है।गुरुजी के साथ आंदोलन में भाग लेने वाले कार्यकर्ता आज जेएमएम से हतास निराश हैं।
उन्होंने कहा कि जेएमएम को बदलाव ही करना है तो परिवार कि पार्टी से जनता की पार्टी बनकर दल में बदलाव करें।
राज्य की जनता डबल इंजन की सरकार से खुश है।जनता ने  2014 में ही स्थिरता और विकाश केलिए भाजपा को समर्थन किया ।भाजपा सरकार तीव्र विकास केलिए कृत संकल्पित है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours