झारखंड के सिमडेगा थाना क्षेत्र के आरानी में एक ही पेड़ से लटके दो किशोरियों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. कोई इसे आत्महत्या (Suicide) तो कोई इसे हत्या बता रहा है. हालांकि मृतक लड़कियों की पहचान हो गई है. एक युवती ओडिशा (Odisa) की रहने वाली है तो दूसरी सिमडेगा (Simdega) से संबंध रखती है. वैसे दोनों लड़कियों में गहरी दोस्ती थी और साथ ही एक ही स्कूल की छात्रा होने के अलावा दोनों हॉकी (Hockey) खेला करती थींं. दोनों की मौत की खबर के बाद परिवार के लोग सिमडेगा पहुंच चुके हैं और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
आत्महत्या या हत्या?
एसडीपीओ सिमडेगा राज किशोर ने बताया कि आत्महत्या की बात सामने आ रही है. जांच की जा रही है. दोनों युवती स्कूल न जाकर इधर आई थीं, जिन्हें बीरू में भी देखा गया था. जबकि लड़की श्रद्धा की मां बिमला ने बताया कि वो एक लड़की के साथ आई थी,फिर वो स्कूल जाने की बात कहकर निकली, लेकिन उसे फोन पर सूचना मिली कि श्रद्धा की मौत हो चुकी है. आगे उसे कुछ भी नहीं पता.
श्रद्धा का भाई हेमन्त बैंक में काम करताहै. उसका कहना है कि हॉकी खिलाड़ी है मेरी बहन. ओडिशा में ही पढ़ती थी और हॉकी खेलती थी. इस तरह दोनों की मौत कुछ संदेह पैदा कर रही है और ये आत्महत्या नहीं हो सकती. पुलिस को जांच करनी चाहिए ताकि इस मामले का खुलासा हो सके.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours