झारखंड की राजधानी रांची में जिला पुलिस ने बकरीद और अंतिम सोमवारी के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. इस दौरान पूरे शहर में करीब 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. इसमें रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ), रैपिड एक्शन पुलिस ( रैप), इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी), जैप, जिला पुलिस को लगाया है.
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर
संबंधित मामले में एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में विशेष नजर रखने के लिए वहां रैफ और जैप के जवानों को तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों और अप्रिय घटना को अंजाम देने का प्रयास करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी. वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और व्हाट्सएप ग्रुप पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी.
बकरीद और अंतिम सोमवारी एक ही दिन होने के कारण कोई अप्रिय घटना न हो, इसे ध्यान में रखते हुए मेन रोड समेत विभिन्न इलाकों में डीएसपी और थाना प्रभारी ने फ्लैग मार्च निकाला.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours