रांची। 73वें स्वतंत्रता दिवस पर समूचे झारखंड में वीररस की धारा बह रही है। उत्साह से सराबोर स्कूली बच्चे, पुलिस-अर्धसैनिक बलों के जवान, भारतीय सेना के जांबाज आजादी गीत पर झूम रहे हैं। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है। यहां सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। सीएम ने झारखंड की सवा 3 करोड़ की आबादी के नाम अपना संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा देश की आजादी की 72वीं सालगिरह हमारे लिए कई सौगातें लेकर आई है।
सीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने की दिशा में एक साहसी ऐतिहासिक दूरगामी निर्णय लेते हुए जम्मू एवं कश्मीर में लागू Article 370 और 35A को समाप्त कर दिया है। करोड़ों देशवासियों की आकांक्षा अपेक्षाओं को पूरा करने वाले इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मैं प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को बधाई देता हूं तथा उनका अभिनंदन करता हूं।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours