दुमका. जामा थानाक्षेत्र के आमझरिया गांव में घर की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं. तीनों रविवार रात को घर में सोये हुए थे, तभी घर की मिट्टी की दीवार गिरने से ये उसकी चपेट में आ गये और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है. सूचना के मुताबिक लगातार हो रही बारिश के कारण ये हादसा पेश आया है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours